Hyundai CRETA: अगर आप भी Hyundai CRETA लेने का मन बना रहे हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़िए। हम बात करेंगे इसके eco-friendly फीचर्स, माइलेज, उत्सर्जन स्तर (emissions) और कुछ ऐसी कमियों की, जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं।
भारत में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और Hyundai CRETA इस सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है। लेकिन क्या यह कार पर्यावरण के लिहाज़ से एक सही चुनाव है?
क्या Hyundai Creta है पर्यावरण के अनुकूल (Eco-Friendly)?
इसके साथ ही, Hyundai CRETA अब Petrol और Diesel दोनों विकल्पों में उपलब्ध है | एक ऐसी कार चाहते हैं जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुँचाए, तो पेट्रोल या CNG इंजन वाली कार को चुनना डीज़ल इंजन से बेहतर रहेगा।
Hyundai ने अपनी CRETA को BS6 नॉर्म्स के अनुसार बनाया है, जिससे इसके इंजन से निकलने वाला धुआं (emissions) पहले के मुकाबले बहुत कम हो गया है। BS6 टेक्नोलॉजी के कारण यह कार नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर जैसे खतरनाक गैसों का उत्सर्जन काफी हद तक कम कर देती है।
माइलेज और परफॉर्मेंस में जबरदस्त
Creta का माइलेज इंजन वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग आता है |
Petrol Manual: लगभग 16.8 km/l
Diesel Manual: लगभग 21.4 km/l
Turbo Petrol DCT: लगभग 18.4 km/l
अगर आप रोज़ाना बहुत ज्यादा ड्राइव करते है| , तो डीज़ल इंजन आपको ज्यादा माइलेज देकर पैसे की बचत करता है। लेकिन पर्यावरण की दृष्टि से पेट्रोल इंजन ज़्यादा साफ होता है, क्योंकि वह कम हानिकारक गैसें छोड़ता है।

___Hyundai CRETA
इसमें Eco Mode और Auto Start/Stop जैसी तकनीकें है ?
Eco Mode एक ड्राइविंग मोड होता है जिसे ऑन करने पर गाड़ी का इंजन, गियर शिफ्टिंग और एसी जैसे सिस्टम कम पावर पर काम करने लगते हैं।
फायदे:
- गाड़ी कम ईंधन खर्च करती है
- एक्सेलेरेशन थोड़ा धीमा हो जाता है, जिससे स्मूद और सेफ ड्राइविंग होती है
- फ्यूल की बचत होती है और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम
Auto Start/Stop फीचर
यह फीचर तब एक्टिव होता है जब गाड़ी रुकती है – जैसे रेड लाइट पर या ट्रैफिक जाम में। इस समय गाड़ी का इंजन अपने आप बंद हो जाता है, और जैसे ही आप क्लच दबाते हैं (या ब्रेक छोड़ते हैं – ट्रांसमिशन के अनुसार), इंजन अपने आप चालू हो जाता है।
फायदे:
- फ्यूल की बचत होती है
- हर बार ट्रैफिक में खड़े होने पर इंजन का धुआं (emission) रुक जाता है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आती है
- लंबे समय में पेट्रोल/डीज़ल की खपत घटती है
क्या EV (Electric Vehicle) विकल्प है?
अभी Hyundai CRETA का कोई official fully electric (EV) वेरिएंट भारत में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन बैटरी विकल्प: 42 kWh (390 किमी रेंज) और 51.4 kWh (473 किमी रेंज)
Hyundai ने घोषणा की है कि वह Creta EV को 2025 में भारत में लॉन्च करेगी। इसके टेस्ट मॉडल्स को भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है।
Hyundai CRETA 2025 Model Variants & Price List
वेरिएंट (Variant) | इंजन टाइप | कीमत (₹ लाख) |
E | पेट्रोल | ₹ 11.00 लाख |
EX | पेट्रोल | ₹ 12.00 लाख |
S | पेट्रोल | ₹ 13.20 लाख |
S (O) | पेट्रोल | ₹ 14.30 लाख |
SX | पेट्रोल | ₹ 15.20 लाख |
SX Tech | पेट्रोल | ₹ 16.60 लाख |
SX (O) | पेट्रोल | ₹ 17.30 लाख |
S Diesel | डीज़ल | ₹ 14.10 लाख |
SX (O | डीज़ल | ₹ 19.20 लाख |
Turbo SX (O) DCT | पेट्रोल | ₹ 20.15 लाख |
क्या है विकल्प अगर आप Eco-Friendly SUV चाहते हैं?
अगर आप CRETA जैसी SUV चाहते हैं, लेकिन थोड़ा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनना चाहते हैं, तो इन विकल्पों पर भी नज़र डाल सकते हैं:
Tata Nexon EV – फुल इलेक्ट्रिक SUV, जीरो एमीशन
MG ZS EV – लंबी रेंज, स्मार्ट फीचर्स
Maruti Grand Vitara (Hybrid) – माइलेज में बेस्ट, कम उत्सर्जन
साइट पर आने के लिए धन्यवाद: https://driveowncar.com/
Read more: https://driveowncar.com/maruti-suzuki-wagon-r-best-budget-eco-car-india/
Read more: https://driveowncar.com/tata-punch-first-car-choice-2025-top-5-reasons/
Read more: https://driveowncar.com/hyundai-verna-2025-features-mileage-price/