जब हम बाइक खरीदते हैं, तो सबसे पहले माइलेज की सोचते हैं। खासकर अगर बाइक 125cc की हो, तो हमारी उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। Honda SP 125 को कंपनी ने इस वादे के साथ बनाया है कि ये बाइक स्टाइलिश भी है और माइलेज भी बहुत अच्छा देती है।
चलिए आज इस सवाल का जवाब हम आम इंसान की नजर से ढूंढते हैं, बिना किसी बढ़ा-चढ़ाकर कहे हुए – सिर्फ सच्चाई और असली चलाने के अनुभव के आधार पर।
डिज़ाइन और लुक – पहले नज़र का प्यार
Honda SP 125 को देखते ही पहली नजर में यही लगता है – ये बाइक स्मार्ट और स्टाइलिश है। इसके अच्छे ग्राफिक्स, मजबूत फ्यूल टैंक और LED हेडलाइट इसे दूसरी 125cc बाइक्स से अलग बनाते हैं। युवाओं के लिए ये एक बढ़िया बाइक है – ना बहुत सीधी-सादी, ना ही ज्यादा दिखावटी।
इस बाइक के डिजिटल मीटर में कई खास बातें हैं – जैसे कौन-से गियर में बाइक चल रही है ये दिखाना, सर्विस कब करवानी है इसकी जानकारी देना, और पेट्रोल कितना बचा है वो भी सही-सही बताना। ऐसी सुविधाएं आम तौर पर इस तरह की बाइक्स में नहीं मिलतीं। इसका बैठने का पोजिशन काफी आरामदायक है, चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट हों, ऑफिस गोअर या डिलीवरी पार्टनर।

इंजन और परफॉर्मेंस – रोज़ाना के सफर
Honda SP 125 में आपको मिलता है:
- 124cc का BS6 कंप्लायंट इंजन
- FI (Fuel Injection) टेक्नोलॉजी
- 10.8 PS की पावर @ 7500 rpm
- 10.9 Nm का टॉर्क @ 6000 rpm
असली माइलेज – जो पेट्रोल बचाए
Honda SP 125 का माइलेज कंपनी के अनुसार है लगभग 65 kmpl।
रियल टेस्ट:
- शहरी ट्रैफिक में मिले है लगभग 58-60 kmpl
- ओपन हाईवे में मिले है लगभग 66-68 kmpl
- मिक्सड राइड (शहर + हाइवे) में मिले है लगभग 62-63 kmpl
सर्विस – कम मेंटेनेंस, ज्यादा भरोसा।
- पहला सर्विस 750-1000 किमी पर, फिर 3000, 6000, और हर 3000 किमी पर।
- सर्विस कॉस्ट भी 300-600 रुपये के बीच रहती है अगर कोई बड़ा रिप्लेसमेंट न हो।
- FI टेक्नोलॉजी (Fuel Injection) की वजह से बाइक का इंजन खुद से सही काम करने के तरीके को समझ लेता है। इसलिए बार-बार ट्यूनिंग या ठीक करवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
कुछ बातें जो ध्यान देने लायक हैं
- पीछे का टायर थोड़ा पतला है, जिससे तेज़ रफ्तार पर पकड़ थोड़ी कम महसूस हो सकती है।
- अगर आप हाईवे पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पर चलाते हैं, तो बाइक थोड़ी हल्की लग सकती है।
- इसमें USB चार्जर नहीं है
कीमत और वैरिएंट्स
Honda SP 125 तीन वैरिएंट में उपलब्ध होती है:
वैरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (लगभग, 2025) |
---|---|
Drum (ड्रम ब्रेस्क) | ₹90,000 |
Disc (डिस्क ब्रेक) | ₹94,000 |
SE (स्पेशल एडिशन) | सिर्फ ₹500–₹1,000 ज्यादा |
Honda SP 125 किसके लिए है?
अगर आप ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो सस्ती हो, रोज़ चलाने में आरामदायक हो, साथ ही पेट्रोल की बचत करे और किसी भरोसेमंद कंपनी की हो, तो Honda SP 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाइक हल्की, तेज़ रेस्पॉन्स देने वाली और शहर की सड़कों पर चलाने के लिए एकदम सही है।
Honda SP 125 उन लोगों के लिए है जो एक बजट में बढ़िया माइलेज देने वाली, हल्की और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं। यह बाइक कॉलेज स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और डेली यूज़ के लिए एकदम सही है।
अंतिम निष्कर्ष – जानकर चौंकने वाले है
Honda SP 125 कोई भारी या रेसिंग बाइक नहीं है। यह एक सस्ती लेकिन शानदार बाइक है। इसमें वह सब कुछ है जो एक आम भारतीय को बाइक में चाहिए अच्छा लुक, आरामदायक चलना, कम खर्च मेंटेनेंस और बढ़िया माइलेज। यही वजह है कि ये बाइक सस्ती, टिकाऊ और भरोसेमंद मानी जाती है।
Read more: https://driveowncar.com/honda-activa-6g-2025-rang-features-mileage-price/
Read more: https://driveowncar.com/hero-splendor-plus-70kmpl-mileage-best-ride/